रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीडि़तों/परिजनों एवं रक्तदान-महादान की समस्या लगातार बढ़ रही है,झारखंड सरकार से अनुरोध है कि झारखंड विधानसभा के चालू सत्र 09 दिसंबर 2025 को झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के ध्यानकर्षण के सवाल पर(थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/बीएमटी/नि:शुल्क दवाईयां/ब्लड बैंक एवं अन्य) स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने जो घोषणा की थी कि उसे लागू कर दें तो हज़ारों-हज़ार पीडि़त बच्चों एवं परिजनों को संजीवनी बूटी मिल जाएगी साथ ही लाखों हाथ दुआओं/आर्शीवाद देंगे।
यह अपील थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीडि़तों/परिजनों की बैठक रांची जिला स्कूल मैदान,रांची में हुई,जो लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीडि़त एसोसिएशन ने की थी।
बैठक के निर्णय में राज्य भर के 24 जिलों के 11000 हज़ार पीडि़तों का थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीडि़तों/परिजनों का अप्रैल माह में झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया सम्मेलन रांची में आयोजित होगा।
बैठक में रांची के तीन थैलेसीमिया के स्टैबल पीडि़त छात्र रौशन कच्छप,प्रगति प्रकाश एवं ऋषभ कच्छप का आज जन्मदिन खुशियों संग सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया गया।थैलेसीमिया-सिकल सेल पीडि़तों/परिजनों की पीड़ा/रक्तदान पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री झारखंड को सैकड़ों चिट्टी भेजी गई जो लगातार जारी रहेगा।
बैठक में नदीम खान,संजय महतो,देवकी देवी,सीमा देवी,सुजाता कुमारी,संजय टोप्पो,संगीता कुमारी,विमला कच्छप,विक्रम दास,सुरेंद्र मुंडा,सीमा कच्छप,मन्नू सिंह,सानिया प्रवीण,रुबी साक्षी सिंह,रौशन,प्रगति,रूखसाना तरन्नुम समेत अन्य शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

