सक्ती,14 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंहितराई प्लांट में 14 अप्रैल 2026 की दोपहर बॉयलर यूनिट में हुए दुर्घटना को बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्लांट की ओर बयान जारी करते हुए कहा है कि इस घटना में हमारे सब-कॉन्ट्रैक्टर एन जी एस एल के कर्मचारी शामिल थे। यही कर्मचारी इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करते हैं।हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता यह है कि सभी प्रभावित लोगों को हर संभव चिकित्सा सेवा और इलाज़ मिले। हम घायलों के साथ खड़े हैं और उन्हें सभी जरूरी मदद कर रहे हैं। हम बहुत ही बारीकी से स्थानीय अधिकारियों और मेडिकल टीम के साथ नजऱ बनाए रखे हुए हैं। इस दुखद समय में प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति है। कृपया थोड़ा समय दें और धैर्य बनाए रखें। हम सही और सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

