सक्ती,15 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए बॉयलर ब्लास्ट हादसे ने झकझोर कर रख दिया. इस घटना में मौतों की संख्या को लेकर नया अपडेट है. ब्लास्ट की चपेट में आने से 33 लोग घायल हुए, जिनमें से मृतकों की संख्या अब बढ़कर 14 हो चुकी है. वहीं 4 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है.
बड़े हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिवार के लिए 35 लाख रुपए और घायलों को 15 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के इलाज और मृतकों के परिवार के सदस्य को प्लांट में नौकरी पर सहमति बनी है.
अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूरों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है. अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है.
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

