० आठवीं से 12वीं कक्षा में शिक्षा शुल्क लिये जाने की चर्चासे पालक परेशान
० अभी कोई शुल्क लेने का आदेश नहीं
रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य शासन के द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल इस समय आर्थिक संकट में चलते चर्चा में है। यद्यपि यहां प्रवेश के प्रक्रिया शुरू हो गई। बताया जाता है कि स्वामी आत्मानंद स्कुल के संचालन को लेकर आ रही वित्तीय कठिनाईयों को देखते हुए यहां फीस लेने जाने का प्रावधान रखा जाएगा। शासन का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन किया जाता है। शासन द्वारा संचालित यह स्कूल समाज के विभिन्न वर्गों में काफी लोकप्रिय हुआ प्राइवेट स्कूल की बढ़ती फीस एवं मनमानी के कारण गरीब परिवार के बच्चों के लिए यह लाभकारी सिद्ध हुआ था लेकिन इस स्कूल की संरचना को लेकर सरकार संदेह के दायरे में थी। इस स्कूुल का संचालन बीएम फंड से किया जाने लगा। प्रवेश को लेकर भी स्पष्ट नियम नहीं है। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा ही इसमें चयन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके लिए सभी विधायक सांसद के द्वारा सिफारिशी पत्र लिखा जाता है। इसके कारण यहां पर प्रवेश को लेकर मारीमारी शुरू हो जाती है।
राज्य शासन ने अब इन स्कूलों के संचालन के लिए आठवीं सेलेकर 12 वीं तक कक्षाओं में फीस लेने का कार्यक्रम बनाया है जिसको लेकर कांग्रेसजनों के द्वारा विरोध किया जा रहा है लेकिन इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शिक्षा मंत्री के कार्यालय के अनुसार स्वामी आत्मास्कूल में फीस लेने का कोई प्रावधा नहीं किया गया है। फीस लेने की चर्चा से पालन परेशान हो रहे हैं।
आर शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

