दतिया 15 अप्रैल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा वर्ष 2026 के हाईस्कूल 10वीं एवं हायर सेकेंडरी 12वीं परीक्षा परिणाम आज बुधवार को घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दतिया जिले का 10वीं में 9030 विधार्थी पंजीकृत हुए थे जिसमें से 8952 विधार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 4493 विधार्थी उत्र्तीण, 3392 विधार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीण, 1100 विधार्थी द्धितीय श्रेणी तथा 1 विधार्थी तृतीय श्रेणी उत्र्तीण हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.19 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में 7292 विधार्थियों का पंजीयन हुआ था जिसमें से 7243 विधार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें में 3920 विधार्थी उत्र्तीण, 3058 विधार्थी प्रथम श्रेणी से, 862 विधार्थी द्धितीय श्रेणी से उत्र्तीण हुए। 12वीं कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 54.16 प्रतिशत दर्ज किया गया।
10वीं कक्षा में जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं-कक्षा 10वीं के जिन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के मेरिट लिस्ट में स्थान बनया है उनमें कु. छवि यादव शासकीय कन्या उमावि सेवढ़ा ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 6वां स्थान, आशीष यादव शासकीय हाईस्कूल खमरौरा ने 493 अंक प्राप्त कर 7वां स्थान, कु. तपस्या शर्मा शासकीय हाईस्कूल रावरी ने 490 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया है।
12वीं कक्षा में जिले की मेधावी छात्रा कक्षा 12वीं की छात्रा कु. गायत्री यादव शासकीय उत्कृष्ट उमावि दतिया ने 485 अंक, प्रदेश मेरिट में 8वां स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर वानखड़े द्वारा प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विधार्थियों को बघाई एवं शुभकांमनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की है। इसी प्रकार विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस वर्ष की बोर्ड परिक्षाएं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के कुशल नेतृत्व में नकल रहित सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम लाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जायेगी।

