रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत डूंगरीपाली – खालियापाली सेक्शन में रेलवे अवसंरचना कार्य के तहत आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना तथा रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने हैं। इस हेतु विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
उक्त कार्यों के चलते यात्रियों की संरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए
1. ट्रेन संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर और
2. ट्रेन संख्या 58518 – रायपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर
3. ट्रेन संख्या 58214 – टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर और
4. ट्रेन संख्या 58513 – बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंज
दिनांक 17, 18, 27 एवं 28 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

