जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस ) । सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके ससुराल में आम के पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ष्ष्याम जीत गौतम गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर (केशवपुर) निवासी के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल रितेष के घर रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से उसके मूल गांव और ससुराल दोनों जगह मातम छाया हुआ है। ग्रामीण इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर कुछ दिनों पहले ससुराल आए युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

