जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। केराकत तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवरसीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर बाद हुई। प्रभावित किसान का नाम ओमप्रकाश यादव है, जो ओंकार यादव के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने खेत में आग लगते देखी और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया। इस आगजनी में किसान की साल भर की मेहनत और कमाई बर्बाद हो गई, जिससे परिवार सदमे में है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर आशुतोष सिंह, सूबेदार यादव, राहुल सिंह, शैलेश आनंद और बिपुल सिंह सहित कई कर्मचारी पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

