जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस ) । खुटहन थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं ने सरकारी और निजी जमीनों को छलनी करना शुरू कर दिया है। मोजीपुर और शेखपुर सुतौली बॉर्डर क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। खनन करने वाले 10 से 20 फिट तक जानलेव गडडा बना दिये है। गोमती नदी के पास खनन से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।खनन माफिया न केवल निजी कृषि भूमि, बल्कि ग्राम सभा की चरागाह भूमि को भी निशाना बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गाटा संख्या 221 क से लेकर झ, ज तक की भूमि पर अवैध खुदाई का दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे इस अवैध कार्य का विरोध करते हैं, तो उन्हें माफियाओं द्वारा डराया-धमकाया जाता है। क्षेत्र में भय का माहौल है और लोगों को डर है कि कहीं बरसात के मौसम में ये गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाएं। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

