महासमुंद, 15 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पास एक गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीडि़त परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता कक्षा दूसरी की छात्रा है, जो बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए पास की किराना दुकान गई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।
परिजनों ने तुरंत बागबाहरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी टामेश्वर ओगरे (21 वर्ष), निवासी सुनसुनिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

