रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। नगरी-विगत दिनों गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में जिला स्तरीय प्रवीण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 26 में परीक्षा संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने पर गायत्री परिवार धमतरी के द्वारा सम्मानित किया गया। कौशल प्रसाद साहू ने धमतरी छत्तीसगढ़ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित इस भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को आने वाले बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाकर श्रेष्ठ एवं संस्कारवान जीवन जिएंगे तथा और उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। कहते हुए आभार जताया। उक्त अवसर पर एचआर साहू रामकुमार साहू जितेंद्र कुमार साहू दीपिका साहू लता साहू पार्वती निषाद सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

