मेरठ,लखनऊ 15 अप्रैल (आरएनएस ) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।बैठक का मुख्य केंद्र व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियां, विशेषकर वस्तु एवं सेवा कर की जटिलताएं तथा ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय बाजार पर पड़ रहे प्रभाव और संगठन के विस्तार से जुड़े विषय रहे। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।राष्ट्रीय सचिव प्रभुद्ध कुमार, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान, राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी तथा मतलूब गौर ने भी व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अभि सिंघल को मेरठ जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), दीपक अग्रवाल को प्रदेश सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) तथा संदीप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी एवं प्रभारी विनय प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

