अंकारा,15 अपै्रल। तुर्की में लगातार दूसरे दिन एक और स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार दक्षिणी प्रांत कहरामनमारास स्थित आयसर कालीक सेकेंडरी स्कूल में हमला हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कहरामनमारास के गवर्नर मुकर्रेम उनलुएर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में 3 शिक्षकों और संदिग्ध हमलावर सहित 4 लोग मारे गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि गोलबारी में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। हालांकि, उससे पहले हमलावर की मौत हो चुकी थी। हमलावर को पुलिस ने मारा या उसने आत्महत्या की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने अभी तक हमलावर की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमले के प्रयास से संबंधित आगे की जानकारी की जांच जारी है।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में 19 वर्षीय पूर्व छात्र ने गोलीबारी की थी। उसने स्कूल भवन के अंदर छात्रों को बंधक बना लिया और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घायल लोगों में अधिकतर स्कूल के छात्र हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। गोलीबारी में 10 छात्र, 4 शिक्षक, 1 पुलिस अधिकारी और 1 कैंटीन संचालक घायल हो गए थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

