पिथौरागढ़,15 अपै्रल (आरएनएस)। डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तीन जिलों के फार्मासिस्टों के चारधाम यात्रा ड्यूटी व कुली भाडे के बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार व शासन से जल्द लाखों रुपये के बिलों के भुगतान की मांग की। बुधवार को डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डिल्मोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी ने कहा कि अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत के फार्मासिस्टों को पिछले वर्षों के चारधाम यात्रा ड्यूटी व कुली भाडे के लाखों रुपये के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। तीन जिलों के कर्मियों के समर्थन में बांह में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया है। महामंत्री गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरु होने को है और फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगने की संभावना है। फार्मासिस्टों ने ड्यूटी से पहले पिछले बिलों के भुगतान की मांग की। इस दौरान नवीन जंगपांगी, सुनील नाथ, विनोद मखौलिया, टीएस तोमर, पीएल वर्मा, आरएस मेहता, नीलम जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, जीवन सिंह, सुशील पंत, शिरीश पाण्डे, कविता वर्मा, एचएस बोरा, आशा आर्या सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

