ऋषिकेश,15 अपै्रल (आरएनएस)। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान बुधवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग की बदहाली को लेकर डीएम सविन बंसल बिफर गए। उन्होंने जल निगम के अफसरों को मार्ग पर सीवर लाइन से संबंधित कार्यों को तत्काल रोकने और लोनिवि को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। श्यामपुर क्षेत्र में भी नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए एनएच पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है। बुधवार को डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर की संख्या को जाना। काउंटर के बाहर यात्रियों की कतारों में उनके बैठने के लिए स्टूल और कुर्सी का इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने यात्रियों को कतारों के साथ ही अस्थायी विश्राम स्थल पर पानी पिलाने के लिए जल संस्थान को कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। ट्रांजिट केंद्र में नियमित सफाई और फॉगिंग करने के लिएनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को निर्देशित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

