ऋषिकेश,15 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सांख्यिकी विभाग मकान और जनगणना की तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को ऋषिकेश में 450 पर्यवेक्षक और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह है कि इस बार मकान और जनगणना मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। बुधवार को परशुराम चौक के नजदीक श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह दस से शाम पांच बजे तक चार सत्रों में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को गणना का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मोबाइल के माध्यम से घर-घर गणना से संबंधित आवश्यक जानकारियों और तौर-तरीकों को फील्ड ट्रेनरों ने अवगत कराया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर अुर्जन पंवार ने बताया कि शुरूआती चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक ऋषिकेश तहसील के ग्राम पंचायतों में मकानों की गणना की जाएगी। अगले सात दो से 27 फरवरी तक जनगणना का कार्य होगा। इसमें किसी तरह का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। सिर्फ मौखिक जानकारी के आधार पर ही उसे सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय को पोर्टल स्वगणना के लिए 24 अप्रैल तक खुला, जिसमें कोई भी व्यक्ति मकान की जानकारी अपलोड कर सकता है। यह जानकारी अपलोड होने के बाद प्रगणकों के माध्यम से इसका सत्यापन कर उसे सत्यापित किया जाएगा। बताया कि पर्यवेक्षकों की तैनाती प्रगणकों की निगरानी के लिए की गई है। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर महावीर सेमवाल, संदीप कुकरेती, पूनम राणा, सुशील रावत, महावीर पूर्वाल आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

