रायपुर- 16 अप्रैल 2026(आरएनएस) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ तिल्दा -नेवरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव एवं आटोमेटिक सिगनलिंग फेलुअर के दौरान दी जानेवाली प्राधिकार और चालक द्वारा लिए जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा ट्रेन को पायलट इन एवं पायलट आउट के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां, प्वाइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली गर्मीकालीन सावधानियां एवं कार्यस्थल की संरक्षा, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, रायपुर, श्री प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 67 लोगों ने भाग लिया।

