कोंडागांव,16 अप्रैल (आरएनएस)। जनगणना 2027 अंतर्गत स्व गणना का कार्य 16 अप्रैल से शुरू हो गया है। चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव (शहर) दिनेश डे ने आज अपना स्वगणना किया। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों का स्वगणना भी कराया। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि नगरवासी se.census.gov.inमें जाकर अपना स्व गणना फॉर्म भरें। स्वगणना दिनांक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि भारत की योजना बनाने एवं विकास में अपना सहयोग प्रदान कर जिम्मेदार नागरिक बने। उसके बाद 1 मई से 30 मई तक आपके घर में प्रगणक आएंगे, उन्हें सही-सही जानकारी देने का कष्ट करें।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

