डोंगरगढ़ 16 अप्रैल (आरएनएस) अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच एक बार फिर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होटल की आड़ में शराब बेच रहे आदतन कोचिया को रंगे हाथ पकड़ लिया, 16 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर की सटीक सूचना ने पूरा खेल खोल दिया जब पुलिस को खबर मिली कि ग्राम चिड़दो का रहने वाला बरेलाल सिन्हा अपने होटल में अवैध रूप से शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही थाना डोंगरगढ़ पुलिस टीम बिना देरी मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जैसे ही तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से एक थैले में 04 बीयर बोतल और 14 पाव देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कुल मात्रा 5.120 बल्क लीटर निकली, साथ ही बिक्री से जुड़ी 500 रुपये नकद रकम और कुल 2770 रुपये की सामग्री जब्त की गई, पुलिस ने मौके पर ही आरोपी बरेलाल सिन्हा पिता स्वर्गीय राम प्रसाद सिन्हा उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम चिड़दो वार्ड क्रमांक 12 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी अवैध शराब बिक्री और मारपीट जैसे मामलों में शामिल रहा है जिससे उसकी आदतन आपराधिक गतिविधियां उजागर होती हैं, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल की टीम ने अंजाम दी जिसमें पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही, डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

