दुर्ग 16 अप्रैल (आरएनएस) पुलगांव इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराने-धमकाने लगा और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने लगा, 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना ने पूरा मामला उजागर किया जिसमें बताया गया कि पोटिया रोड नाला किनारे एक युवक हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को भयभीत कर रहा है, सूचना मिलते ही थाना पुलगांव पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी कर दी, पुलिस को देखते ही आरोपी बचने की कोशिश में था लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम राजू उर्फ संतलाल जांगड़े उम्र 19 वर्ष निवासी पोटिया कुंदरा पारा जैतखाम के पास दुर्ग बताया, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया, आरोपी का मकसद साफ था—आमजन में भय पैदा कर दहशत फैलाना, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया, थाना पुलगांव में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 374/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील भी की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

