लखनऊ ,16 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम को लगी भीषण आग में कई घरों की खुशियां जलकर खाक हो गई हैं। एक परिवार की 2 बेटियों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। एक गर्भवती महिला ने घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये जोड़े थे, जो खाक हो गए हैं। आग हादसे में कम से कम 50 मवेशी मारे गए हैं और कई की पूरी संपत्ति जल गई।
विकास नगर इलाके के रिंग रोड के पास पिछले कई वर्षों से बसी झुग्गी-बस्ती में लगी आग में पहले 1,200 झोपडिय़ों के जलने की बात सामने आ रही थी, जबकि पुलिस ने अभी तक 250 झोपडिय़ों के जलने का दावा किया है। मृतक दो बच्चियों की उम्र 2 साल और 2 महीने है। जिस गर्भवती महिला के 1.50 लाख रुपये जले हैं, वह उसने घर बनाने को जोड़े थे। अब उसके पास केवल रुपयों की राख है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के पीछे 3 संभावित कारण नजर आ रहे हैं, जिसमें एक कारण साजिश का भी है। बताया जा रहा है कि बस्ती के पीछे भूखंड और घर के लोग अक्सर झोपड़ी हटाने की धमकियां देते थे, 15 अप्रैल को भी धमकी मिली थी, जिससे यह साजिश लग रही है। इसके अलावा बस्ती के पास एक शराब ठेके की कैंटीन में भी बुधवार को आग लगी थी, जिससे हादसे को जोड़ा जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

