भोपाल 16 अप्रैल (आरएनएस)। शाहजहांनाबाद पुलिस ने चार मनचलों के खिलाफ अश्लील इशारे करने की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में एक पिता और उसके तीन बेटे हैं। सभी महिलाओं को अश्लील इशारे करते थे। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पुलिस के मुताबिक ईदगाह हिल्स में रहने वाली 23 वर्षीय युवती किराना दुकान चलाती है। उसने बताया कि घर के पास ही परवेज मियां रहते हैं। उनके तीन लड़के शादाब, आसिफ और अरबाज भी उन्हीं के साथ रहते हैं। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी मौसी मोहल्ले में ही रहती हैं।
जिनकी लड़की से मिलने वह अकसर जाती हैं। बीच में परवेज का घर है, वह उसे आता-जाता देखकर अश्लील इशारे करता है। मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की हरकत करता है। बुधवार को इस बात का विरोध किया तो आरोपी के तीनों लड़कों ने बदसलूकी की।
इतना ही नहीं तीनों ने अश्लील हरकतें कीं। जिसके बाद पीडि़ता मोहल्ले की महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

