सीहोर 16 अप्रैल (आरएनएस)।मारवाड़ी महिला संगठन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और राहत कार्यों के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय है। यह संगठन रक्तदान, अंगदान, बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण और निर्धन छात्राओं को छात्रवृत्ति जैसी सेवाएं प्रदान करता है। साल भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए मारवाड़ी महिला संगठन की सभी सदस्यों द्वारा चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मंजू अग्रवाल बयाबरावाले, कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी, सचिव विनीता सोनी, उपाध्यक्ष आभा कसाट सह सचिव, मौना चौरासिया मनोनीत की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि संगठन के द्वारा आगामी दिनों में महिला सशक्तिकरण आदि के विषय में शीघ्र ही रूपरेखा बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशिक चुनाव में रजनी बाहेती को संस्कार समिति प्रकल्प प्रमुख चुना गया, प्रमुख प्रकल्प रुठिया, श्रीमती ममता पितलिया, इंदु भावसार, निर्मला व्यास, गीता सोडाणी, प्रतिभा झवर, संगीता राठी, राधा शर्मा, सरोज सोनी, किरण सोनी, मंजू भारतीय, ज्योति अग्रवाल, ज्योति रूठिया, मोना चौरसिया, संध्या विजयवर्गीय, शशि विजयवर्गीय, राजू पालीवाल,ज्योति सोनी सभी सदस्यों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई और सभी के द्वारा शुभकामनाएं दीं गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

