सिंगरौली 17 April, (Rns) । जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लघाडोल थाना क्षेत्र के भाटपानी इलाके में देर रात कोयले से लोड एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत बैढ़न के जिला ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतकों में एक युवक सीधी जिले के भुईमाड का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मृतक और घायल सिंगरौली जिले के बरवानी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

