कांकेर 17 अप्रैल (आरएनएस) कांकेर के थाना कोतवाली में 17 अप्रैल 2026 को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जहां आमतौर पर सख्ती और कार्रवाई के लिए पहचाना जाने वाला थाना अचानक सीख और जागरूकता का केंद्र बन गया, सेंट माइकल स्कूल गोविंदपुर के करीब 65 से 70 छात्र-छात्राओं ने अपने वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान थाने का दौरा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहद करीब से समझा, थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि आखिर एक शिकायत कैसे FIR में बदलती है, अपराध की जांच कैसे होती है और तकनीक किस तरह पुलिसिंग को मजबूत बना रही है, बच्चों को CEIR पोर्टल से लेकर CCTNS सिस्टम तक की पूरी जानकारी दी गई जिससे वे समझ सके कि मोबाइल चोरी से लेकर बड़े अपराध तक कैसे ट्रैक होते हैं, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए खतरों के बारे में सरल भाषा में समझाकर उनसे बचने के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई ताकि भविष्य में वे खुद को सुरक्षित रख सकें, थाना परिसर के अंदर बंदी गृह, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं को भी दिखाया गया जिससे पुलिस सिस्टम की पारदर्शिता सामने आई, महिला सुरक्षा टीम की भूमिका और हेल्पलाइन नंबर 9479155925 के बारे में विस्तार से बताया गया और छात्राओं को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी गई, इस पूरे कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दयालू राम साहू, मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक दशरू राम कंवर, गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक अनिल सलाम, पुरन साहू, शिशुपाल सोरी और अनिल मरकाम ने सक्रिय भूमिका निभाई, कांकेर पुलिस ने इस पहल के जरिए साफ संदेश दिया कि अपराध पर नियंत्रण सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनता और खासकर युवाओं की भागीदारी से ही संभव है, और यही जागरूक पीढ़ी भविष्य में अपराध के खिलाफ सबसे मजबूत दीवार बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

