सुकमा,17 अप्रैल (आरएनएस)। जनसंपर्क विभाग सुकमा के जिला समन्वयक किशन कुमार के मुंगेली स्थानांतरण होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने सुकमा में जनसंपर्क विभाग को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।विदाई कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी किशन कुमार के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों के बेहतर उपयोग के माध्यम से उन्होंने जिले के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे आम नागरिकों को समय पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती रही।स अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी सुखसागर वारे ने कहा कि किशन कुमार की कार्यशैली सदैव सकारात्मक, समन्वयकारी एवं परिणामोन्मुखी रही है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य किया, जिससे विभागीय कार्यों में गति एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित स्टॉफ एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे मुंगेली जिले में भी अपनी कार्यकुशलता से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

