प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र श्रद्धेय चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की।
समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि हम लोग युवा तुर्क चंद्रशेखर जी के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपने के भारत को आकर देने में अपनी महती सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और सदैव सुचिता और नैतिकता की राजनीति को बढ़ाने का काम करेंगे। श्रद्धेय चंद्रशेखर भारत की युवा पीढ़ी और भारतीय राजनीति के आदर्श हैं। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता गौरव गोंड, अनुराग यादव, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांशु विद्रोही, मयंक पटेल, आशुतोष मौर्य, अमित, रोशन, राकेश, शिवम, समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

