*15 दिन बीतने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लगा पाई पुलिस
*अगवा करने वाले युवक लगातार दे रहे हैं धमकियां
*तहरीर वापस लो वरना सोशल मीडिया पर गंदी फोटो डालकर करेंगे बदनाम की दे रहे हैं धमकी
मीरजापुर। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओÓ का नारा बुलंद करने वाली सरकार में एक मां पिछले दो सप्ताह से अपनी बेटी को बचाने और उसकी सकुशल घर वापसी के लिए पुलिस थाना से लेकर एसपी आफिस से लगाए हर उस अधिकारियों के दरवाज़े की दौड़ लगा रही है, जहां से उसे फरियाद लगाने पर बेटी के मिल जाने की उम्मीद लगी हुई है। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी बेटी का पता लगा पाना तो दूर उसकी परछाई को भी पुलिस ढ़ूढ नहीं पाईं है। मामला नाबालिग मुस्लिम लड़की के अपहरण से जुड़ा हुआ है, आरोपी युवक हिंदू जाति से जुड़े हुए हैं, ऐसे में बेटी की सकुशल वापसी के लिए मिन्नतें मांगतीं फिर रहीं मां का बड़ा ही मार्मिक मर्म और सवाल होता है कि क्या हम और हमारी बेटी मुस्लिम हैं तो हमें न्याय नहीं मिलेगा, बेटी के अपहरणकर्ताओं को सजा नहीं मिलेगी?
जौनपुर जिले के नेवढिय़ा थाना अंतर्गत गोता गांव की रहने वाली रुखसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि इलाकाई थाना पुलिस को तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अपहरणकर्ता उनकी पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे मुकदमा वापस ले लेने की लगातार धमकियां दिए जा रहे हैं जिससे उनका व उनके परिवार का सुख-चैन छिन सा गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि उनकी बेटी पिछले दिनों 02 अप्रैल 2026 को अपने मामा के घर मोहल्ला रानीबाग थाना कटरा कोतवाली, मीरजापुर घूमने आई थी। जिसे रानीबाग मोहल्ले के ही रहने वाले सत्यम कन्नौजिया पुत्र पप्पू कन्नौजिया एवं मुन्ना यादव पुत्र शंकर यादव द्वारा 02/3 अप्रैल की रात्रि में उसका अपहरण कर लिया गया। भोर में तकरीबन 03 बजे नींद खुलने पर बेटी को न देख उसकी खोजबीन शुरू की गई तो उसका कोई पता नहीं चला?। खोजबीन करने के साथ अगल-बगल के घरों में पूछताछ के दौरान पता चला कि पड़ोस के ही युवक सत्यम और मुन्ना भी गायब हैं। आशंका होने पर दोनों के घर जाकर पूछताछ किया गया तो सीधे मुंह बात न कर उनके घर वालों ने बेरुखी से बात किया। बेटी का कुछ पता न चलने पर फौरन इसकी लिखित सूचना कटरा कोतवाली प्रभारी को दी गई। जिस पर कटरा कोतवाली में मु.अ.स.-91/26 धारा 137(2)बीएनएस में दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसका परिणाम यह है कि अपहरणकर्ता सत्यम और मुन्ना लगातार इंस्टाग्राम पर बेटी की गंदी फोटो, वीडियो अपलोड कर बदनाम करने के साथ सामाजिक छवि को धूमिल करने के साथ मोबाइल नंबर -9236252513 एवं 9278212717 से बराबर धमकियां दे रहे हैं, कि ज्यादा पुलिस थाना करोगी तो तुम्हारी बेटी की नंगी फोटो बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वायरल कर दूंगा नहीं तो मुकदमा वापस लेकर चुपचाप बैठ जाओं?। एसपी को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया है कि चूंकि उनकी बेटी उन दरिंदों के कब्जे में है और नाबालिग है, सो वह लोग उसे डरा-धमका कर मनमाफिक बयान दिलाकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए आएं हैं और हम लोगों को भी डरा धमकाकर रहें हैं, लेकिन कटरा कोतवाली पुलिस इतने सब के बाद भी उन्हें पकडऩा तो दूर उनके बारे में पूछताछ भी नहीं कर रहीं हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बेटी को सकुशल बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपियों को भी कड़ी से कड़ी सजा दिलाते हुए कार्यवाही करने की मांग कि है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

