मीरजापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। यूपी के मीरजापुर में रेलवे विभाग के इंजीनियरों का बड़ा कारनामा सामने आया है। जहां
बिजली के पोल के बावजूद बना दी गई सड़क,बीच सड़क पर खड़े है बिजली के पोल को देख लोग तंज़ कस रहे हैं।
सैकड़ो गांव का मुख्य मार्ग है कछवा निगतरपुर मार्ग
सीसी सड़क जहां बना हुआ है वह निगतपुर रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क के बीच खड़े पोल मार्ग से होता है सैकड़ो गांवों का आवागमन ग्राम प्रधान के अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रेलवे के अधिकारियो से बात कर बनवाई थी सड़क अब खंभों को हटाने के लिए दर दर भटक रहे ग्राम प्रधान व ग्रामीण बीच सड़क पर बिजली के पोल को हटाने में छूट रहे ग्रामीणों के पसीने मझवा विधानसभा क्षेत्र के कछवा निगतपुर मार्ग का मामला। बताते चलें कि इसके पूर्व विंध्याचल में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पानी के हैंडपंप को बीच में कर सड़क को चारों तरफ से घेर दिया गया था बाद में किरकिरी होने के बाद हैंडपंप को उखड़वाना पड़ा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

