गोण्डा 17 अप्रैल। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न महाविद्यालयों से आए अभ्यर्थियों में से कुल 90 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण के लिए क्वालीफाई किया।
यह चयन प्रक्रिया केंद्रीय पेट्रोलियम रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ष्टढ्ढक्कश्वञ्ज) (सीआईपीईटी), लखनऊ द्वारा ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग (आरएससी)/क्यू8016) ट्रेड के अंतर्गत आयोजित की गई। तीन दिवसीय इस चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों की योग्यता एवं कौशल का परीक्षण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रो. जय शंकर तिवारी मीडिया प्रभारी, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ने बताया कि चयन प्रक्रिया का संचालन सिपेट से आए सहायक प्रशिक्षक कौशल मि. चंदन गुप्ता एवं विशाल अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरीश शुक्ला, डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव सहित प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने सिपेट से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

