-यात्रा में गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, छात्राओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अयोध्या 17 अप्रैल (आरएनएस)। गोशाईगंज में महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ Óनारी शक्ति वन्दनÓÓ भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शिरकत की, जिससे पूरे गोशाईगंज का माहौल नारी शक्ति के जयघोष से गुंजायमान हो उठा,पद यात्रा की शुरुआत गोशाइनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। हाथों में सशक्तिकरण के नारे लिखी तख्तियाँ और जुबां पर Óनारी शक्तिÓ के नारे लिए महिलाओं ने समाज में अपनी बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया, यात्रा में गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी को उनका वाजिब हक देने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से अब नीति निर्धारण और कानून बनाने की प्रक्रिया में महिलाओं की सीधी भागीदारी होगी, जिससे देश के लोकतंत्र की बुनियाद और मजबूत होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अपने संबोधन में कहा, Ó नारी शक्ति वन्दन पद यात्रा केवल एक पैदल मार्च नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत की उस तस्वीर का प्रतीक है जहाँ महिलाएँ हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। आज की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि महिलाएँ अपने अधिकारों और शक्ति के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। पद यात्रा का समापन भीटी चौराहे पर हुआ, जहाँ उपस्थित महिलाओं ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी का आभार जताया। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम जिले के सभी विधानसभाओं में उत्साह पूर्वक चल रहा है जिसमें सभा,पदयात्रा,एवं दीवार लेखन,एवं हस्त लेखन के तहत महिलाएं मोदी जी योगी जी को धन्यवाद दे रही हैं। पदयात्रा में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा,डॉ अंजू पाण्डेय,विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रसून लता सिंह,डॉ संगीता पटेल,डॉ किरण बर्मा,रीता जोशी,अंजनी राय,ज्योति मिश्रा, आँचल सिंह,सुधा मिश्रा,पामेला राय, रेशमा अंसारी,चांदनी आदि बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

