सोहावल-अयोध्या 17 अप्रैल (आरएनएस) । बीती रात रौनाही थाना क्षेत्र के गाँव मगलसी के मजरे रमपुरवा निवासी विंद्रा प्रसाद यादव के घर चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर चोरी का अंजाम दिया। पीडि़त परिवार के अनुसार बीती रात बाहर बने शौचालय के छत के सहारे घर मे घूसे। अंकुर यादव उर्फ अभय के कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दुसरे कमरे में घुसकर ट्रंक मे रखा सोने का हार बिंदिया झुमकी दो जोडी टप्स झाला दो माला जंजीर तथा चांदी की करधन पांच जोड़ा पायल एक दर्जन बिछिया अलमारी मे रखा लगभग पचपन हजार रूपये नकद की ताला तोड़कर चोरी का अंजाम दिया। चोरो का हौसल बुलंद होने के कारण छत के जंगले को काटकर उसी के सहारे सामान लेकर रफूचक्कर हो गये। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस को विंद्रा प्रसाद की पत्नी ने बताया कि नवंबर माह में बेटी की शादी हुई थी। जिसके कारण कुछ सोने के जेवरात बेटी के आने पर देने के लिए बनवाए थे। जिसकी चोरी हो जाने से उसकी भी भरपाई करनी पडेगी। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी लाल चंद सरोज ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

