अयोध्या 17 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर और पास आउट हो रहे छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल का आयोजन करना संस्थान की परंपरा रही है। डॉ. संजय चौधरी ने इसकी औपचारिक शुरुआत की। वरिष्ठ छात्रों ने विगत दो वर्षों में विभाग में अध्ययन के दौरान अनुभूत किए गए स्मरणीय पलों को याद किया और कनिष्ठ छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों को प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से साझा किया। विदाई के भावुक पलों के मध्य वरिष्ठ छात्रा अंकिता ने अपने अनुभवों को बताते हुए सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वरिष्ठ छात्राओं सविता सिंह, शिवांगी, अलोक, हिमांशु, उज्जवल, खुशी, आलोक, आदर्श, संगम, प्रिया आदि ने विभाग की विशेषताओं की चर्चा की तथा विगत एक वर्ष में अपने कनिष्ठ छात्र-छात्राओं से मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। विभाग की प्रथम वर्ष की छात्र-छात्राओं ने विदा हो रहे अपने वरिष्ठों के सहयोग तथा मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा शम्भवी ने अपने वरिष्ठों द्वारा उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कु. रितिका ने विदा हो रहे सभी वरिष्ठ सहयोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुरभी, प्रज्ञा, साक्षी, गार्गी, किसलय, वनीशा, आयुषी, डाली, उन्नति, सतीश, प्रतीक, शिवांगी, निहाल तथा गौरव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विदा हो रहे वरिष्ठ छात्र-छात्रों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का आकर्षण मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल का खिताब रहा। यह खिताब वरिष्ठ छात्र-छात्राओं मे सर्वाधिक प्रभावित करने वाले वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा दिया जाता है। इसमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की लोकप्रियता की महती भूमिका रहती है। मिस फेयरवेल का खिताब मृदुला को दिया गया जबकि मिस्टर फेयरवेल का खिताब शिवांश को प्रदान किया गया। दोनों ही विभाग के छात्र-छात्राओं मे बहुत लोकप्रिय रहे हैं। मृदुला तथा शिवांश को सम्मनित किए जाने के लिए विभागाध्यक्ष तथा अन्य प्रध्यापकों द्वारा बधाई दी गई। सभी छात्र-छात्राओं ने विदाई के इन पलों को उज्जवल भविष्य के आरंभ के तौर पर किया और संगीत की धुनों पर अपने हर्ष व्यक्त किया। सभी छात्र-छात्राओं ने विभाग के सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया विशेष तौर पर भगवान मिलन शुक्ला ने पूरे कार्यक्रम को संपन्न करवाने में अपनी महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

