रूदौली-अयोध्या 17 अप्रैल (आरएनएस)। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के द्वितीय चरण में गुरुवार को रूदौली क्षेत्र के नगर में स्थित आदर्श इंटर कालेज में सीओ रूदौली आशीष निगम ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहाकि यह मिशन नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। उन्होंने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कि कोई भी समस्या होने पर पुलिस की मदद निर्भीकता से मांगे।कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता ने छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वीमेन पावर लाइन (1090), वीमेन हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930), चाइल्ड लाइन (1098), स्वास्थ्य व एम्बुलेंस सेवा (102/108) और अग्निशमन सेवा (101)की जानकारी दी ।वही प्रभारी निरीक्षक रूदौली संजय मौर्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की नारी शक्ति की सशक्त भागीदारी के बगैर समाज का समग्र विकास सम्भव नही है।विद्यालय के प्रबंधक राम कैलाश मौर्य छात्राओं के मनोबल में वृद्धि के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक पल्लवी श्रीवास्तव,नैना कुशवाहा,महिला आरक्षी शबनम ,जागृति मिश्रा,प्रधानाचार्य पंकज मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

