अयोध्या 17 अप्रैल (आरएनएस)। 9वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता जो डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित की गयी उसमें आरटीओ ऋतु सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर एक बार फिर अयोध्या का परचम लहराया। इस अवसर पर यूपीस्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जी एस सिंह ने गोल्ड मेडल पहनाया और मोमेंटो प्रदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम यादव ,अरूण कुमार एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह और पीसी एस अधिकारी अभिषेक सिंह एवं प्रवीण यादव की उपस्थिति में बधाई और शुभकामनायें दी गई। इस प्रतियोगिता में अलग अलग केटेगरी में प्रदेश से बहुत बड़ी संख्या में शूटर ने भाग लिया पूर्व में भी नैशनल मास्टर्स गेम्स गोवा में ऋतु सिंह गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

