डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैंं
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव केवल मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी वह फर्जी पीडीए और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को यदि इतनी ही चिंता है तो वह अपनी पार्टी से जितनी चाहें उतनी मुस्लिम महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ाएं। डिप्टी सीएम शुक्रवार को प्रयागराज में हैं।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाना है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में नए संसद भवन के विशेष सत्र में इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर महिलाओं को उनका अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुले मन से अपील की है कि यदि विपक्षी दल इस अधिनियम का श्रेय लेना चाहते हैं तो खुशी से लें, लेकिन नारी शक्ति के हक का विरोध न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस इसका विरोध करती है, तो देश की महिलाएं ही उसे दंडित करेंगी।
नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन में ‘पाकिस्तानी कनेक्शन और अर्बन नक्सलÓ की खबरों पर उपमुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा- सरकार ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौर्य ने उद्यमियों और श्रमिकों दोनों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
इसी दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया कि वहां पहली बार बड़े अंतर से ‘कमलÓ खिलेगा और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

