प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। भारत के प्रमुख महिला परिधान ब्रांड्स में से एक, क्रॉस जींस ने विनायक सिटी सेंटर मॉल, प्रयागराज में आज अपने नये स्टोर का शुभारंभ किया , जिससे उत्तर प्रदेश में अपनी रिटेल उपस्थिति को और मजबूत करते हुए अपने डेनिम-आधारित फैशन कलेक्शन की पहुंच को और व्यापक बनाया है।
नया स्टोर ग्राहकों को क्रॉस के आधुनिक डेनिम और कैज़ुअल वियर कलेक्शन से परिचित कराता है, जो बेहतरीन फिट, पूरे दिन का आराम, बहुउपयोगिता और गर्व से ‘मेड इन इंडियाÓ भावना पर आधारित है। आधुनिक भारतीय महिला को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए इस स्टोर में विभिन्न प्रकार के डेनिम स्टाइल्स और रोज़मर्रा के आवश्यक परिधान उपलब्ध हैं, जो ट्रेंड-आधारित डिज़ाइन को सहज और आरामदायक पहनने योग्य शैली के साथ प्रस्तुत करते हैं।
इस अवसर पर रवि पंजाबी, फाउंडर, क्रॉस जींस ने कहा कि प्रयागराज हमारे नए और विकसित हो रहे बाजारों में विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

