सीतापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत सीतापुर के तत्वाधान में कोर कार्यक्रम के तहत युवा मंडलों को खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यालय मेरा युवा भारत सीतापुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से जुड़े युवा मंडल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुरुआत में सभी युवा मंडलों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित युवा मंडलों को खेल किट वितरित की गई, जिससे युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहन मिल सके। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा मंडल की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत सीतापुर की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक पारुल तथा कार्यालय सहायक योगेश कुमार का विशेष योगदान रहा। अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

