सीतापुर। श्री वेदव्यास धाम में ‘सेवार्थ विद्यार्थीÓ सीतापुर अवध प्रांत द्वारा भव्य ‘सेवा संकल्प गोष्ठीÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुजरात से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता ने सेवा और संस्कृति के अंत:प्रांतीय संगम का प्रेरक दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र व लंच पैकेट देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानन्द सरस्वती, स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती एवं स्वामी शंकरानंद सरस्वती का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच पर प्रांत संयोजक अलख कांत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने आदिवासी समाज की जीवनशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी संस्कृति में सेवा, सामूहिकता और प्रकृति के साथ संतुलन के मूल्य गहराई से निहित हैं, जो आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं स्वामी विद्यानन्द सरस्वती ने गुजरात में आदिवासी समाज द्वारा संचालित सेवा कार्यों व निशुल्क शिक्षा केंद्रों का उल्लेख करते हुए सेवा मूल्यों की महत्ता बताई। प्रांत संयोजक अलख कांत श्रीवास्तव ने सेवा का संकल्प, राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार विषय पर विचार रखते हुए युवाओं से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह, दिव्यांशी गुप्ता, अमन शांडिल्य, अनुराग मिश्रा, सागर गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

