कबीरधाम 18 अप्रैल (आरएनएस) गौ तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ा वार करते हुए फरार आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, 11 अप्रैल 2026 की रात लोहारा की ओर से बोलेरो पिकअप वाहन CG 50 ZF 6923 में चार मवेशियों को ठूंसकर अवैध रूप से मध्य प्रदेश के कत्लखाने ले जाया जा रहा था, इसी दौरान गौ सेवकों को भनक लगी और उन्होंने पीछा शुरू किया तो आरोपी चालक घबराकर ग्राम सूपखार थाना रेंगाखार के पास वाहन और मवेशियों को बीच रास्ते छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, सूचना मिलते ही थाना रेंगाखार पुलिस मौके पर पहुंची, घेराबंदी की, वाहन को कब्जे में लिया और मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया, मौके से दो नग भैंसी, एक नग भैंस और एक बछड़ा सहित कुल 1,50,000 रुपए के मवेशी और करीब 4,00,000 रुपए की बोलेरो पिकअप जब्त की गई, कुल 5,50,000 रुपए का माल बरामद हुआ, पुलिस ने तत्काल छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान तकनीकी जानकारी और बालाघाट परिवहन विभाग से मिले इनपुट के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंच बनाई गई और पूछताछ में आरोपी की पहचान शंकर सेंद्रे पिता स्व. खुशीराम सेंद्रे उम्र 31 वर्ष निवासी मोहगांव थाना मलाजखंड जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई, 16 अप्रैल को पुलिस टीम सीधे मोहगांव पहुंची, दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया, थाना लाकर कड़ी पूछताछ की गई जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर 17 अप्रैल को आरोपी को न्यायालय कवर्धा में पेश किया गया, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी बी.आर. बिसेन और उनकी टीम ने अंजाम दी, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि जिले में गौ तस्करी के लिए कोई जगह नहीं बची है और पुलिस हर सुराग को पकड़कर अपराधियों तक पहुंच रही है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

