*कांग्रेस के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं : किरेन रिजिजू*
नई दिल्ली 18 April (Rns)/। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “कल जो बिल पारित नहीं हुआ है उसके बारे में मैं इतना कहना चाहता हूं कि महिलाओं को अधिकार नहीं देने की मानसिकता लेकर कांग्रेस और विपक्षियों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल जो पारित नहीं होने दिया इससे हम सब दुखी है इससे हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है इसलिए हम दुखी नहीं है बल्कि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है। कांग्रेस और उनके साथियों को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “महिलाओं को अधिकार नहीं देकर विपक्ष जो उत्साह मना रहे हैं ये तो घोर पाप है…महिलाओं को अधिकार न देकर वो इसे अपनी जीत मानते हैं महिलाओं को आरक्षण देना हमारा दायित्व है। इस बिल को गिराकर वो जश्न मना रहे हैं इससे वे अपना छवि दिखा दिया..

