बलौदाबाजार-भाटापारा 18 अप्रैल (आरएनएस) लवन में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ वार किया कि मेन रोड पर ही खेल खत्म हो गया, 18 अप्रैल 2026 को थाना लवन पुलिस ने तुरमा घाट से चोरी की रेत लेकर निकल रहे ट्रैक्टर चालकों को घेराबंदी कर दबोच लिया और मौके से रेत से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई जहां मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद टीम ने लवन मेन रोड पर जाल बिछाया और जैसे ही रेत से लदे ट्रैक्टर पहुंचे, पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर सभी को पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपियों ने खुद कबूल किया कि वे तुरमा घाट से अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर के जरिए रेत का परिवहन कर रहे थे, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ थाना लवन में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, पकड़े गए आरोपियों में इशू चेलक (20 वर्ष, ग्राम दतान ख, ट्रैक्टर CG 22AE 7868), गजेन्द्र धृतलहरे (18 वर्ष, ग्राम दतान ख, ट्रैक्टर CG22 T0587), संकेत कुमार साहू (22 वर्ष, ग्राम भरसेला, ट्रैक्टर CG 22 AD 3211) और नंद कुमार पटेल (26 वर्ष, ग्राम अमलडीहा, ट्रैक्टर CG22 AF 9545) शामिल हैं, पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि अब रेत माफिया की मनमानी नहीं चलेगी और कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

