० कलेक्टर अमित कुमार ने किया निरीक्षण
सुकमा, 18 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अमित कुमार रविवार को चिक्कलगुड़ा पहुंचे। इस अवसर पर डीएफओ अक्षय भोंसले भी उनके साथ उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने शबरी नदी के किनारे स्थित पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थल को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां घूमने आए स्थानीय पर्यटकों से संवाद किया और उनसे क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी लिए। पर्यटकों ने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने कहा कि शबरी नदी तट को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

