सोहावल-अयोध्या ,18 अपै्रल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के मजरे लोधे उपाध्याय पुरवा से होकर जाने वाली हाई टेंशन तार की शार्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से कई किसानों की गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल ने ग्राम प्रधान नदीम मलिक के साथ मौका मुआयना किया। किसान महेश पाण्डेय ,जोखन पान्डेय ने बताया कि शनिवार दोपहर लोथे उपाध्याय का पुरवा गांव के दक्षिण से होकर गुजरी हाई टेंशन के तार से शार्ट सर्किट होने लगी। जिससे गिरी चिंगारी से महेश,सुरेश, बीरेंद्र,गोरख नाथ,जोखन लाल की खड़ी और कटी फ़सल जलकर राख हो गई। हल्का लेखपाल विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि मौका मुआइना किया। किसानों की फसल जली हुई है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

