-वैदिक मंत्रों से गूंजा गुरुकुल परिसर
अयोध्या,18 अपै्रल (आरएनएस)। रानोपाली स्थित निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना को लेकर भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन अमित सिंह पानी संस्थान एवं संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जनार्दन पांडेय ‘बबलू पंडितÓ के संयोजन में संपन्न हुआ।यज्ञ के दौरान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ पूरा गुरुकुल परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर देश और विश्व में शांति, समृद्धि तथा सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर आयोजक जनार्दन पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में वैदिक परंपराओं के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्य, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए यज्ञ की पूर्णाहुति दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

