अयोध्या,18 अपै्रल (आरएनएस)। अग्निवंशीय चौहान क्षत्रिय समाज की कुल देवी मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत मां आशा देवी के भव्य दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आयोजित पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत आज कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए अग्नि वंशीय चौहान क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्य भगवती सिंह ने बताया किपांच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस रविवार कोप्रात: 9:00 बजे से कलश यात्रा आरंभ होगी। प्रथम दिवस मंडप प्रवेश, कर्म कुट्टी एवं पंचांग पूजनका कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि द्वितीय दिवस सोमवार को देवी प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास, घृताधिवास एवं पुष्पाधिवास होगा। तृतीय दिवस मंगलवार को धूपाधिवास, वस्त्राधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं औषधिवास होगा। चतुर्थ दिवस बुधवार को देवस्पन कलश स्नान, नगर भ्रमण एवं शैय्याधिवास का कार्यक्रम सुनिश्चित है। कार्यक्रम के पंचम दिवस गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा, शिखर कलश पूजन, स्थापन पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित भंडारा कार्यक्रम के तहत महाप्रसाद वितरण होगा। आयोजन समिति के सदस्य शिवमोहन सिंह मुन्ना, राम सुंदर सिंह, भगवान बक्स सिंह, विजय सेन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शशांक सिंह, हरिहर सिंह, विनय कुमार सिंह मुन्ना, अंगद सिंह, आजाद सिंह, मनोज सिंह एवं मंदिर के पुजारी रामदेव मिश्रा तथा हनुमान मिश्रा ने क्षेत्रवासी भक्त जनों से भारी संख्या में उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

