अयोध्या ,18 अपै्रल (आरएनएस)। निदेशक, पेंशन निदेशालय, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र कुमार का कोषागार अयोध्या में शनिवार को आगमन हुआ. इस दौरान उनके द्वारा डीसीआई/एनपीएस प्रकरणों की समीक्षा के साथ -साथ पेंशन पत्रावलियों की जांच पड़ताल की गई तथा पेंशनरों को समय-समय पर मिलने वाले पेंशन सम्बन्धी लाभोँ, पेंशनर कक्ष, स्वच्छ पेयजल, रैंप व्यवस्था, एवं डबल लॉक में रखी हुई बहुमूल्य वस्तुओं आदि का अवलोकन किया गया एवं कोषागार अयोध्या में हो रहे निर्माण संबंधी कार्यों का विधिवत् निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी निदेशक द्वारा देखी गई एवं उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी की कार्यशैली तथा कोषागार की साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह द्वारा निदेशक को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

