सोहावल-अयोध्या,18 अपै्रल (आरएनएस)। ढेमवा घाट पुल पार सरयू में तीन वर्ष पहले कट कर बह गयी सड़क के कारण सोहावल और नवाबगंज गोण्डा के बीच अवरुद्ध हो गये मार्ग की भरपाई के लिए शासन ने इस वर्ष पीपा पुल की व्यवस्था कर दी है। पिछले दो वर्षों से लगातार दोनों जनपदों से आने वाले लोगों को बरसात में स्टीमर और नाव का सहारा लेना पड़ता था। जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन कर रहे थे। दो जनपदों के बीच सड़क होने के कारण हर बार प्रस्ताव और स्वीकृति अधर में फंस जाती थी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति शासन से मिलने के बाद दो लेन का पीपा पुल निर्माण इकाई ने बनाकर तैयार कर दिया है। एक लेन पर कुछ वाहनों का आना-जाना शुरू हो चुका है। पुल के दोनों लेन को जोडऩे वाले दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग के निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। निर्माण इकाई के जिम्मेदारों ने बताया कि बरसात के पहले इसे पूरा कर लिया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

