-प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे उपकार महानिदेशक डा. संजय सिंह, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भी हुए शामिल
अयोध्या ,18 अपै्रल (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में “एक्सट्रूईट एवं बेकरी खाद्य उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपकार के महानिदेशक डा. संजय सिंह, कुलपति डा. पीएस. प्रमाणिक व अन्य अतिथियों ने जलभरो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्रम भेंटकर उनका स्वागत किया ।
कुलपति डा. पी. एस. प्रमाणिक ने कहा कि कौशल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कहा कि विवि केवल क्लास तक ही नहीं बल्कि गांवों एवं समुदायों तक जाकर ज्ञान का प्रसार फैला रहा है। उपकार के महानिदेशक डा. संजय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ज्ञानवर्धन है, इसका प्रयोग महिलाओं को घर में करना चाहिए। श्रीअन्न का प्रयोग कर उत्पादों का मूल्यवर्धन करें और स्टार्टप तैयार करें। सरकार लघु उद्योग के लिए आर्थिक सहायता दे रही है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता डा. साधना सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डा अनीशा वर्मा व संचालन डा. श्वेता सचान ने किया। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ उपकार के महानिदेशक ने विश्वविद्यालय के अंदर चल रही एक के बाद एक विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। डा. संजय सिंह ने कहा की जलवायु परिवर्तन के अनुकूल प्रजातियों को विकसित करने के लिए कार्य करना होगा। इससे किसानों की पैदावार को कम नुकसान पहुंचेगा और स्थिरता के साथ-साथ लागत भी घटेगी। इस दौरान उन्होंने परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कहा कि उपकार की परियोजनाओं एवं ट्रेनिंग के माध्यम से किसान सशक्त बने हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

