-कृषि विश्वविद्यालय चालक संघ का वार्षिक सम्मेलन व सांगठनिक चुनाव सम्पन्न
अयोध्या,18 अपै्रल (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय चालक संघ का अध्यक्ष प्रसार निदेशालय के चालक साजिद अली को निर्विरोध चुना गया। शनिवार को विश्वविद्यालय चालक संघ का वार्षिक सम्मेलन और सांगठनिक चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में विश्वविद्यालय चालक संघ के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी तथा सेवानिवृत्त चालक और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। संगठन का मंत्री दीनानाथ को, उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उप मंत्री सुमित पाठक, संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री विक्रम सिंह यादव, संगठन मंत्री बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष सलूक अहमद, ऑडिटर विरेंद्र कुमार यादव तथा कार्यालय सचिव राम मूर्ति मौर्य को निर्विरोध चुना गया। चयनित कार्यकारिणी ने विजय कुमार उपाध्याय को संघ का संरक्षक चुना। इससे पूर्व संघ का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नीरज कुमार , विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रसार डॉ राम बटुक सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी वाहन डॉ राज बहादुर तथा पूर्व प्रमुख कमलेश यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत अन्य जनपदों में स्थित विश्वविद्यालय के केंद्रों पर कार्यरत चालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

